अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत

मलाही टोला में रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है.

विज्ञापन

जगदीशपुर/नौतन .नौतन थाना क्षेत्र के पुर्वी नौतन पंचायत के मलाही टोला में रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतियां भेज दिया है .एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है.मृतक की पहचान नोनिया के 40 वर्षीय किशोर मांझी के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर मलाही टोला गांव में सड़क किनारे एक युवक को मृत अवस्था में पड़े होने की सुचना मिली.सुचना पर पहुंची पुलिस को शव की तलाशी के दौरान पता चला कि युवक की मौत अज्ञात गाड़ी से ठोकर लगने से हुई है. उसके सर पर गंभीर रूप से चोट लगी है. मृतक की बहन बेदामी देवी ने बताया कि वह अपनी बहन के घर खैरा टोला आ रहा था. इस दौरान एक अज्ञात गाड़ी ने माही टोला में ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इधर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया भेज दिया है एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन