पंडई नदी का कटाव बढ़ा, सड़क टूटने का खतरा; दर्जनों गांवों का संपर्क हो सकता है बाधित

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

लौरिया प्रखंड में पंडई नदी के बढ़ते कटाव ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मुख्य सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका से दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट सकता है. इस स्थिति से मरीजों और छात्रों को भारी परेशानी होगी.

विज्ञापन

Bettiah Flood News: लौरिया प्रखंड के साठी पंडई पुल से सोमगढ़, समहौता, परसौनी और भपटा जाने वाली मुख्य सड़क पर पंडई नदी का कटाव लगातार बढ़ रहा है. पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर नदी सड़क के किनारे तेजी से कटाव कर रही है, जिससे सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा पैदा हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बरसात के बीच बढ़ते कटाव ने आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

मुख्यमंत्री और अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग

जिला परिषद सदस्य कलीम गफ्फार ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो बरसात के दौरान सड़क टूट सकती है, जिससे कई गांवों का जिला और अनुमंडल मुख्यालय से संपर्क बाधित हो जाएगा.

मरीजों और छात्रों पर पड़ेगा असर

जिला परिषद सदस्य ने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली छात्रों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को होगी.

उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है.

हर साल होती है अस्थायी मरम्मत

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष कटाव रोकने के लिए बालू से भरे बोरे लगाकर अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है.

ग्रामीणों ने मांग की है कि नदी किनारे स्थायी कटावरोधी कार्य कराया जाए, ताकि हर मानसून में सड़क पर मंडराने वाले खतरे से लोगों को राहत मिल सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन