ePaper

वन कर्मियों को शिकारी पक्षियों का दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

Updated at : 29 Apr 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
वन कर्मियों को शिकारी पक्षियों का दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में स्थित वाल्मीकि विहार रिजॉर्ट के सभागार में मंगलवार को वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सौजन्य से शिकारी पक्षियों के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में स्थित वाल्मीकि विहार रिजॉर्ट के सभागार में मंगलवार को वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सौजन्य से शिकारी पक्षियों के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें चार रेंज क्रमश: वाल्मीकिनगर, गोनौली, हरनाटांड़ और चिउटाहा के दर्जनों वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस बाबत वन संरक्षक सह निदेशक डॉ. नेशामणि ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन कर्मियों को शिकारी पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है. जैसे शिकारी पक्षियों की पहचान, उनके प्रकार, आदतें, संरक्षण, शिकार करने का तरीका सहित अन्य जानकारियों को देना है. वन कर्मियों को प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन दास द्वारा दिया गया. उन्होंने बहुत ही बारीकी से चलचित्र के माध्यम से इन पक्षियों के बारे जानकारी दी. उन्होंने वन कर्मियों को जंगल, वन, वन संपदा और वन्यजीवों को अपना मानने की प्रेरणा दी. इस प्रशिक्षण में वन कर्मियों के साथ टूरिस्ट नेचर गाइड को भी विशेष जानकारी दी गयी. ताकि पर्यटन पर आने वाले पर्यटकों को हर तरीके से संतुष्ट किया जा सके. साथ ही बताया कि पर्यटकों को सफारी के दौरान दिखने वाले विभिन्न प्रकार के पक्षियों के बारे में गाइड द्वारा जानकारी मिलने के बाद उनका कम्पेयर वापस आकर चित्र के माध्यम से कर सके. इस दौरान एग्जीबिशन का उद्घाटन भी किया गया. मौके पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना प्रबंधक डॉ. प्रकाश मर्दराज, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के बांके लाल प्रजापति, फील्ड बायोलॉजिस्ट सौरभ वर्मा, रेंजर श्रीनिवासन नवीन, पशु चिकित्सक मनोज कुमार टोनी सहित चारों रेंज के वनपाल, वनरक्षी सहित नेचर गाइड और वन कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन