कार्यालय परिचारी मो मजहरूद्दीन निलंबित
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 14 Oct 2025 8:40 PM
प्रखंड कार्यालय योगापट्टी के कार्यालय परिचारी मोहम्मद मजहरूददीन को लगातार अनधिकृत अनुपस्थिति, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीन आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.
बेतिया. प्रखंड कार्यालय योगापट्टी के कार्यालय परिचारी मोहम्मद मजहरूददीन को लगातार अनधिकृत अनुपस्थिति, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीन आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी, योगापट्टी ने अपने रिपोर्ट में जिला पदाधिकारी को बताया कि मजहरूददीन बिना सूचना के बार-बार अनुपस्थित रहते थे, कार्यालय अवधि में बाहर घूमते पाए गए और सौंपे गए कार्यों को करने से इनकार करते रहे. जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण धर्मेन्द्र कुमार ने इसे सरकारी सेवक के अनुचित आचरण मानते हुए बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है. साथ ही इनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित करने का आदेश भी दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










