बेतिया: महावीरी झंडा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चनपटिया-कुमारबाग में शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में इओ, थानाध्यक्ष व अन्य

महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चनपटिया और कुमारबाग थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अधिकारियों ने आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया, साथ ही किसी भी गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

विज्ञापन

Bettiah News: महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को चनपटिया और कुमारबाग थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. चनपटिया में बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अंचलाधिकारी राहुल कुमार, नगर पंचायत के ईओ हेमंत कुमार एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की, जबकि कुमारबाग में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की.

Chanpatia News: जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने दिए सुझाव

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अपने सुझाव दिए. अधिकारियों ने आयोजन के दौरान आपसी सहयोग और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया.

भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

अधिकारियों ने कहा कि महावीरी झंडा भाईचारे, आपसी प्रेम और खुशियां बांटने का पर्व है. सभी लोगों को संयम और जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाना चाहिए. ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो.

यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, घर-घर ध्वज फहराने की अपील

गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, उपद्रव या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

बैठक में कई लोग रहे मौजूद

बैठक में मनोज सिंह, बृजेश चौधरी, चंद्रमोहन प्रसाद, देवेंद्र यादव, मुनीब महतो, अरविन्द चौधरी, मनोज साह, अंशु बिहारी, फिरोज आलम एवं शत्रुधन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, घर-घर ध्वज फहराने की अपील


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन