घर की लोहे की खिड़की में उतरा करंट, योगापट्टी में 35 वर्षीय युवक की मौत
रोते बिलखते परिजन
पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में लोहे की खिड़की में उतरा बिजली करंट 35 वर्षीय प्रेमचंद की जान ले ली. घर की अर्थिंग में गड़बड़ी के कारण हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. शोकाकुल परिवार ने अब बिजली विभाग से घरेलू कनेक्शन और अर्थिंग की जांच के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है.
West Champaran News: योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित परेगवा कनौजिया टोला में बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे बिजली करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय प्रेमचंद कुमार की मौत हो गई. परिजनों के अनुसार घर की लोहे की खिड़की में अर्थिंग की गड़बड़ी के कारण विद्युत प्रवाह हो गया था. हादसे के बाद पूरे टोले में मातम पसरा है.
Yogapatti News: लोहे की खिड़की में उतरा करंट
परिजनों के अनुसार प्रेमचंद कुमार के घर में फ्रिज रखा हुआ था. बताया गया कि अर्थिंग में गड़बड़ी के कारण घर की लोहे की खिड़की में अचानक करंट प्रवाहित हो गया. इसी दौरान खिड़की के संपर्क में आने से प्रेमचंद तेज करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर फर्श पर गिर पड़े.
गंभीर हालत में अस्पताल ले गए परिजन
प्रेमचंद के गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी वहां जुट गए. आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, योगापट्टी लेकर पहुंचे.
जीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सीएचसी योगापट्टी में प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमचंद कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया. बेतिया पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, घर-घर ध्वज फहराने की अपील
दो साल की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया
मौत की खबर मिलते ही प्रेमचंद के माता-पिता, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. ग्रामीणों के अनुसार प्रेमचंद चार भाइयों में एक थे और अपने पीछे दो वर्षीय मासूम पुत्री को छोड़ गए हैं. घटना के बाद शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही.
घरेलू बिजली कनेक्शन और अर्थिंग जांच की मांग
ग्रामीणों ने घरेलू बिजली उपकरणों और अर्थिंग व्यवस्था की नियमित जांच की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने बिजली विभाग से घरेलू कनेक्शन और अर्थिंग की जांच को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, घर-घर ध्वज फहराने की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










