हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजारों लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में डीएम तरनजोत सिंह, एसएसपी कुमार गौतम, डीडीसी काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित व अन्य

बेतिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों छात्र, युवा और नागरिक शामिल हुए. यह यात्रा राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से समाहरणालय से शहीद पार्क तक निकली.

विज्ञापन

Bettiah News: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को बेतिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. समाहरणालय परिसर से शहीद पार्क, बेतिया तक निकली इस यात्रा में हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया. देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा.

समाहरणालय से शहीद पार्क तक निकली यात्रा

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और जनभागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया.

यात्रा में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए.

अधिकारियों के साथ छात्रों और युवाओं ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, एनईपी के पुरुषोत्तम त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार, जिला युवा अधिकारी शशांक मितल और डीपीएम जीविका आरके निखिल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

इसके अलावा जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया.

युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करना उद्देश्य

डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना है. इसके साथ ही युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है.

उन्होंने जिलेवासियों से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की.

समाहरणालय कर्मियों ने भी लिया संकल्प

नोडल पदाधिकारी-सह-जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने तिरंगा यात्रा की सफलता में सभी लोगों के सहयोग की सराहना की.

वहीं समाहरणालय में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ) और कर्मचारियों ने भी अभियान में भाग लिया. अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: योगापट्टी के किसान हरिशंकर यादव की उत्तर प्रदेश में बस हादसे में मौत


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन