15 अगस्त तक हर युवा का होगा माई भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, स्कूल-कॉलेजों को मिले नए निर्देश

प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा 'माई भारत पोर्टल' के सफल क्रियान्वयन हेतु इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन एंड अवेयरनेस ड्राइव शुरू की गई है. यह अभियान 15 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं को पोर्टल पर पंजीकृत करना है.
Bettiah News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर जिले में "माई भारत पोर्टल" के सफल क्रियान्वयन के लिए इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन एंड अवेयरनेस ड्राइव शुरू कर दी गई है. अभियान के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाएगा.
यह अभियान 1 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक चलेगा.
सभी शिक्षण संस्थानों को दिए गए निर्देश
जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) दीपक कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों तथा सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.
उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को www.mybharat.gov.in पर पात्र छात्रों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा.
हर स्कूल और कॉलेज में बनेगा नोडल ऑफिसर
निर्देश के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय में कला, शारीरिक शिक्षा या कंप्यूटर संकाय के एक शिक्षक को "माई भारत नोडल ऑफिसर" बनाया जाएगा.
इसके अलावा प्रत्येक संस्थान से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के एक छात्र और एक छात्रा को "माई भारत कैंपस एंबेसडर" के रूप में नामित किया जाएगा.
जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
अभियान के दौरान युवाओं में स्वयंसेवा (Volunteerism) की भावना को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने संस्थानों में इस अभियान का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के इस मंच से जोड़ा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रवि 'रंक'
90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










