ePaper

विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश से मिले सांसद

Updated at : 21 Apr 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश से मिले सांसद

वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात कर वाल्मीकिनगर लोकसभा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया.

विज्ञापन

बगहा. वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात कर वाल्मीकिनगर लोकसभा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया और उनके समाधान का अनुरोध किया.सभी मांगों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए इन सभी मुद्दों पर कार्यवाही के लिए अपने सचिव कुमार रवि को निर्देशित किया. सांसद श्री कुमार ने मुख्यमंत्री से माँग किया कि मनुआपुल – रतवल- रजवटीया मार्ग का विस्तार गंडक के किनारे बगहा शहर होते हुए मंगलपुर तक करते हुए इस बांध को मरीन ड्राइव के तर्ज पर विकसित किया जाए. इसके लिए हमने आपको पत्र भी लिखा था .जिसपर मुख्यमंत्री सचिवालय से जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भी भेजा गया है. मैं उनसे मिलकर इसपर चर्चा भी कर चुका हूं .सांसद के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि अनुमंडल मुख्यालय से सुदूर पिपरासी प्रखंड को जोड़ने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है.उन्होंने उपमुख्यमंत्री से भी इस संबंध में चर्चा की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-727 के अंतर्गत बगहा से बेलवनिया तक बनने जा रहे पुल सह राजमार्ग के बीच सर्वे कराकर नैनहा गाँव के समीप प्रस्तावित पीलर नंबर 13 के आस पास से एक एलाइनमेंट स्वीकृत गंडक पुल के नीचे उतारा जाय .जिसके माध्यम से जटहा बाजार होते पिपरासी प्रखंड आने -जाने वालों को सुविधा हो.बाल्मीकिनगर सांसद ने मुख्यमंत्री से अपने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बुद्ध सर्किट , रामायण सर्किट और गांधी सर्किट के तहत बाल्मीकि आश्रम के आस पास के सभी मंदिर, सोमेश्वर धाम, नंदनगढ़, लौरिया, रमपुरवा, चानकीगढ़, भीतिहरवा आश्रम को पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित करने के साथ रतवल-धनहा में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के संबंध में चर्चा किया. ख़ासकर सोमेश्वर पहाड़ को पर्यटन की दृष्टि से सुगम बनाने को लेकर इन पर्वत श्रृंखलाओं के बीच पर्यटकों की सुविधा के लिए रोपवे अथवा केबल कार उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने सांसद की प्रशंसा करते हुए सभी पत्रों पर सरकार की ओर से कार्रवाई के लिए मौके पर उपस्थित सचिव कुमार रवि को निर्देशित किया. पिकअप व ट्रॉली में टक्कर में तीन लोग जख्मी बगहा. पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र के बंसी दहवा में एक पिकअप वैन के द्वारा पीछे से एक टेलर में जोरदार टक्कर सोमवार को शाम मार दिया. मुर्गा पिकअप वैन पर चालक सह चालक समेत तीन लोग घायल हो गए. दुकानदारों ने धनहा 112 पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने इन तीनों लोगों को घायल अवस्था में दहवा पीएचसी पहुंचाया दहवा मधुबनी पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि चालक 50 वर्षीय नसरुद्दीन गदी नदी थाना क्षेत्र के नैनहा गांव निवासी है. तथा दो यूपी के आजमगढ़ जिले के सद्दाम हुसैन व मोहम्मद यासिर है तीनों को चोट लगी है. लेकिन खतरे से बाहर है इलाज जारी है. बताते चलें कि दहवा बांसी रोड पर ही बाजार सजती है. नाली का कंस्ट्रक्शन काम भी चल रहा है. जिसके वजह से घटना घटित हो रही है और चालकों की रफ्तार काम नहीं हो रही है. आए दिन बांसी धनहा रोड पर दुर्घटना घट रही है. तेज गति से चलने वाले वाहनों पर खास तौर पर पिकअप वैन ,ट्रक, बस, बाइक पर पुलिस लगाम कसने में नाकाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन