विद्यालय संचालन के समय मोबाइल संचालन करने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

Updated at : 06 Mar 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय संचालन के समय मोबाइल संचालन करने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

रेलवे प्लस टू उच्च विद्यालय अवस्थित सीआरसी में गुरुवार को प्रभारी बीइओ राजेश कुमार यादव ने प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

नरकटियागंज. रेलवे प्लस टू उच्च विद्यालय अवस्थित सीआरसी में गुरुवार को प्रभारी बीइओ राजेश कुमार यादव ने प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में शिक्षकों को शिक्षा और विद्यालय संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बीइओ ने कहा कि विद्यालय के संचालन के समय में कोई भी शिक्षक मोबाइल का प्रयोग नही करेंगे. वर्ग कक्ष में हर हाल में शिक्षक मोबाइल से दूर रहे. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई तय है. कहा कि ऐसा प्राय: शिकायत मिलती है कि वर्ग संचालन के समय शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मोबाइल का प्रयाग करते हैं. ये सब अब नही चलेगा. उन्होंने जिस विद्यालय के बच्चों का अपार कार्ड नही बना है, उसे दो दिन के अंदर बनवाने का निर्देश दिया. इससे पहले बैठक के दौरान सभी प्रधानाध्यापक से बीइओ ने परिचय प्राप्त किया. प्रभारी बीईओ ने शिक्षकों को कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पालन हर हाल के सभी विद्यालय में होनी चाहिए. सभी शिक्षक ससमय पाठ तालिका का संधारण व उसका पालन हर हाल में करेंगे. विद्यालयों में चेतना सत्र के समय लाऊड स्पीकर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का भी निर्देश दिया. मौके पर शिक्षक मनोज कुमार तिवारी, वीरेन्द्र कुमार सिंह, धरनीकान्त मिश्र, प्रभारी प्राचार्य सुधाकर मिश्र, बीआरपी कमरुल होदा, नर्वदेश्वर पांडेय, बीपीएम रौनक कुमार यादव, लेखपाल विवेकानंद आदि उपस्थित मौजूद थे. बीइओ साहब आपके शिक्षक शौचालय रहते कर रहे खुले में शौच रेलवे प्लस टू उच्च विद्यालय में पहले सत्र के बैठक के बाद उस समय नवागत प्रभारी बीइओ हतप्रभ रह गए जब विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मो. सनाउल्लाह इस बात की शिकायत करने पहुंच गए कि स्कूल में शौचालय की कमी नहीं है, लेकिन मीटिंग में आने वाले शिक्षक खुले मैदान में ही पेशाब कर रहे हैं. स्कूल में बच्चे बच्चियां है शिक्षिकाएं हैं, फिर भी इन्हें इस बात की परवाह नहीं है. उन्होंने बीइओ राजेश कुमार यादव से सबसे पहले उन शिक्षकों को ये नसीहत देने की बात कही, जो खुले मैदान को ही यूरिनल में तब्दील कर दिये. शिक्षक की शिकायत को प्रभारी बीइओ ने गंभीरता से लिया और जिन शिक्षकों ने खुले में यूरिन डिस्चार्ज किया, उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई. वहीं पूर्व प्राचार्य ने बताया कि जिन शिक्षकों के कंधे पर बच्चों का भविष्य है, वो ही जब इस प्रकार की हरकत करेंगे तो विद्यालय में स्वच्छता या अनुशासन कैसे रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन