ePaper

Bettiah: अनियंत्रित अज्ञात पिकअप की ठोकर से अधेड़ महिला की मौत

Updated at : 21 Sep 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah: अनियंत्रित अज्ञात पिकअप की ठोकर से अधेड़ महिला की मौत

एनएच 727 बगहा-बेतिया मुख्य पथ में शनिवार की रात तेज गति से आ रही पिकअप ने पड़री चौक के समीप एक अधेड़ महिला को ठोकर मार दी.

विज्ञापन

बगहा. एनएच 727 बगहा-बेतिया मुख्य पथ में शनिवार की रात तेज गति से आ रही पिकअप ने पड़री चौक के समीप एक अधेड़ महिला को ठोकर मार दी. जिस दौरान महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं पिकअप चालक अंधेरा का लाभ लेते हुए मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौतरवा थाना व डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चौतरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच वास्तविक स्थिति का जानकारी लेते हुए मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. इस बाबत चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के परसौनी-पांडरी गांव निवासी योगेंद्र कुशवाहा की 52 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. ताकि अग्रेतर करवाई किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन