एसएसबी व एपीएफ नेपाल के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर कमांडेंट स्तरीय बैठक संपन्न

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 8:49 PM

विज्ञापन

स्थानीय भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज बी कंपनी तथा एपीएफ नेपाल के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक सीमा चौकी गंडक बराज कैंप में हुई.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. स्थानीय भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज बी कंपनी तथा एपीएफ नेपाल के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक सीमा चौकी गंडक बराज कैंप में हुई. इस बैठक में कहा गया है कि भारत-नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बना रहेगा. साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार, सुरक्षा, नक्सल विरोधी, नारकोटिक्स, वन उत्पाद, वन्य जीव उत्पाद और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास होनी चाहिए. सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए सूचना आदान प्रदान करें. ताकि वैसे अपराधियों पर नकेल कसा जा सके. साथ ही साथ बैठक में आगे कहा गया है कि वैसे लोगों पर भी नजर रखना है जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं. बैठक में सीमा की सुरक्षा के लिए कई रणनीति बनाई गयी है. जिसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने सहमति जताई की आपसी सहयोग के साथ आपसी तालमेल बनाए रखेंगे. बैठक में एसएसबी की ओर से 44 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर, 65 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट आरबी सिंह, 21 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट उमा शंकर नाशना, एपीएफ नेपाल से एसपी प्रकाश वागले, उप कमांडेंट रंजन बुधाथोकी, 31 वीं समवाय त्रिवेणी के डीएसपी सूरज छेत्री के साथ सभी सीमा चौकी प्रभारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन