वन विभाग के पालतू हाथी के हमले में महावत जख्मी, उपचार जारी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 6:03 PM

विज्ञापन

वीटीआर वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा और पेट्रोलिंग के लिए तैनात चार हाथी क्रमश: बालाजी, मणिकंठा, राजा और द्रोणा के ऊपर पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वीटीआर वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा और पेट्रोलिंग के लिए तैनात चार हाथी क्रमश: बालाजी, मणिकंठा, राजा और द्रोणा के ऊपर पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी है. वहीं 17 सितंबर की शाम उनमें से एक हाथी उग्र होकर महावत जुमन मियां के ऊपर हमला बोल दिया. जिसमें महावत आंशिक रूप से जख्मी हो गया. जिसकी प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत बताया कि हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. प्राथमिक उपचार जारी है. बताते चलें कि वीटीआर में वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चार हाथियों को तैनात किया गया है. वर्षों से यह चारों नर हाथी टाइगर रिजर्व में तैनात हैं. किंतु टाइगर रिजर्व में एक भी मादा हथनी नहीं है. जानकारों की मानें तो मादा हथनी के नहीं होने से नर कभी कभार उग्र हो सकते हैं. इस बाबत वनपाल आशीष कुमार ने बताया कि हाथी के धक्के से महावत जुमन मियां आंशिक रूप से जख्मी हो गए हैं. जिनका उपचार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन