ePaper

पागल सियार ने चार भैंस सहित एक किसान को काटा

Updated at : 31 Dec 2025 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
पागल सियार ने चार भैंस सहित एक किसान को काटा

स्थानीय प्रखंड स्थित सेमरा-लंबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव में बीती रात एक किसान सहित चार भैंसों को पागल सियार ने काट लिया.

विज्ञापन

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड स्थित सेमरा-लंबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव में बीती रात एक किसान सहित चार भैंसों को पागल सियार ने काट लिया. सियार के काटने से घायल किसान का यूपी में इलाज हुआ. वहीं भैंसों को पशु चिकित्सकों ने उपचार किया. इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया राजमंगल निषाद व समाजसेवी रामेश्वर बीन ने बताया कि श्रीपतनगर शिव मंदिर के समीप अपने बथान पर रामप्यारे यादव बैठे थे कि सरेह के तरफ से आया सियार ने उन्हें कई जगहों पर काट लिया. जब वे चिल्लाए तो सियार भागने के क्रम में कृपाल चौहान के चार भैंसों को काट लिया. वहीं सियार के काटने की सूचना पर गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने की मांग की है. लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

रामनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के डैनमरवा गांव से मो. गयासुद्दीन तथा पुरानी बाजार निवासी कन्हैया जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को इनकी तलाश थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कडाके की ठंड में अलाव बना सहारा

चौतरवा. दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती ही जा रही है. लोग अनुमान लगा रहे है कि यह कड़ाके की ठंड पूरे खरमास तक चलेगी. ठंड इतनी है कि लोग अपने घरों में दुबके रह रहे हैं. आवश्यकता के हिसाब से लोग घरों से बाहर निकल रहे है. वही ठंड से बचाव का एकमात्र अलाव ही सहारा है. कभी कभी पछिया हवा बह रही है. यह मौसम बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक है. लोग चौक चौराहों पर अलाव जलाकर बैठे हुए हैं. वैसे डॉक्टर भी लोगों को सलाह दे रहे है कि इस ठंड से सबको बचना है. खासकर जो बीपी एवं शुगर के मरीज है उनको और अधिक सावधान बरतना है.

मारपीट मामले में नामजद दो अभियुक्त गिरफ्तार

हरनाटांड़. नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर चौक पर मंगलवार को हुई मारपीट में पुलिस ने नामजद दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया है. थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. उन्होंने बताया कि एक पक्ष से श्याम शर्मा तथा दूसरे पक्ष से छोटेलाल यादव को गिरफ्तार किया गया है. वही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह मदनपुर चौक पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

अलग-अलग जगहों से दो तस्कर समेत चार गिरफ्तार

चौतरवा. स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो शराब तस्कर, एक प्राथमिकी अभियुक्त तथा एक शराबी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्कर व चैनपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव एवं पतिलार गांव लगड़ साह को करीब 7 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि पूर्व के प्राथमिकी अभियुक्त व बाकेपट्टी मझौवा गांव निवासी चोकट धांगड़ को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक शराबी व पहाड़ी-मझौवा निवासी को धर दबोचा गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

गंडक नहर में डूबने से युवती की मौत

चौतरवा. स्थानीय थाना क्षेत्र के जैनी टोला गांव निवासी अशोक सिंह की 19 वर्षीय पुत्री की जैनी टोला गंडक नहर में डूबने से मौत हो गयी है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पैर फिसल जाने से युवती गहरी पानी में डूब गयी.

पूर्व मुखिया ने राहत सामग्री का किया वितरण

भितहा. बुधवार को हथुअहवा पंचायत के पूर्व मुखिया जाकिर हुसैन के द्वारा रूपही टांड़ अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि हम से जो कुछ बन पाया है वह मेरे द्वारा इन लोगों को दिया जा रहा है. आगे भी इन लोगों की जो भी सामग्री की जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा. साथ ही साथ सरकार से मिलने वाली सहायता भी दिलवाने का प्रयास किया जाएगा. उनके द्वारा पांचों पीड़ित परिवारों को एक-एक कंबल, खाने पीने की सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन