ePaper

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर गंडक बराज पर जांच हुई सख्त

Updated at : 06 May 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर गंडक बराज पर जांच हुई सख्त

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े गतिरोध के मद्देनजर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े गतिरोध के मद्देनजर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है. सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना आधार कार्ड या आईडी दिखाना होगा. साथ ही साथ सीमा पार करने के लिए कार्यों का भी उल्लेख करना होगा. वहीं जंगल और नदी के रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी गयी है. 24 घंटे जवानों को गश्त पर रहने और सभी रास्तों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. भारत नेपाल के बीच आने वाले वाहनों के साथ ही सामानों की जांच की जा रही है. गंडक बराज वाल्मीकिनगर सीमा पर विशेष स्क्रीनिंग मशीन के माध्यम से सामानों की जांच की जा रही है. इसके अलावा एसएसबी की ओर से भी सादे लिबास में जवानों की तैनाती सीमा पर की गयी है. जो सीमा पार कर आने जाने वाले संदिग्धों पर विशेष नजर रखे हुए हैं. सीमा पर एसएसबी जवान पूरी तरह से मुस्तैद है और 24 घंटे सीमा की सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट मोड पर हैं. उन्होंने बताया कि एसएसबी किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन