छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध सुरक्षा की दी जानकारी

बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के तत्वावधान में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुई.
बगहा. बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के तत्वावधान में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नशामुक्ति, सामाजिक सुरक्षा में महिला की भागीदारी एवं साइबर अपराध व साइबर सुरक्षा संबंधित चित्रकला व निबंध लेखन ,प्रभात फेरी आदि प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया और विभिन्न प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया गया. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बिहार पुलिस 2025 द्वारा 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति साइबर अपराध सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग निबंध लेखन एवं प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया.ताकि स्वच्छ समाज की परिकल्पना किया जा सके. उन्होंने कहा कि जब परिवार व समाज स्वच्छ होगा तो राज्य व देश उन्नति के ओर अग्रसित रहेगा. वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत डिजिटल इंडिया के तौर पर कार्य कर रहा है. मुद्रा स्तुति से लेकर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान प्रतिष्ठान ऑनलाइन पद्धति पर काम कर रहा है. ऐसे में साइबर अपराध सुरक्षा को लेकर सभी नागरिकों को जागरूक होना होगा. धूम्रपान नशा मुक्ति के लिए सभी को सजग एवं सतर्क रहने के लिए जन-जन तक जागरूकता फैलानी होगी. ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके इसी क्रम में लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगल सा जनजाति उच्च माध्यमिक विद्यालय हरनाटांड़, चिउटहा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बालिका माध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर ढोल बाजवा समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस सप्ताह दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार, चिउटहा थानाध्यक्ष उदय भान सिंह, पुलिस पदाधिकारी, रविशंकर कुमार, प्रशांत कुमार उपाध्यक्ष विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




