Independence day: चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Updated:
विज्ञापन

फोटो : स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व प्रशिक्षु छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य समारोह, चेयरमैन प्रतीक एडविन शर्मा ने ध्वजारोहण कर प्रशिक्षुओं को शिक्षक धर्म और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया.

विज्ञापन

Bettiah: चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. संस्थान के चेयरमैन प्रतीक एडविन शर्मा मुख्य अतिथि रहे. एस्कॉर्टिंग टीम के राजशेखर, प्रीति, अमिता, नेहा, अंतिमा, अमीषा, अंतिमा, पुष्पा, रितु कुमारी एवं शांभवी ने उनका स्वागत किया. प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि व आगंतुकों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद प्रशिक्षकों, कर्मचारियों तथा बीएड व डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जयघोष किया.


दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू

मुख्य अतिथि एवं चेयरमैन प्रतीक एडविन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विचार रखते हुए प्रशिक्षुओं से शिक्षक जीवन में आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया. कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं. उनकी जिम्मेदारी विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके चरित्र, संस्कार, सोच और व्यक्तित्व को सही दिशा देना भी है.


देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर

डीएलएड प्रशिक्षुओं आनिया, अलिजा, शब्बू, रागिनी, याशिका, रिया एवं निशा ने स्वागत गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए. बीएड द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु अमिता एवं आयशा आफरीन ने हिंदी और अंग्रेजी में स्वतंत्रता दिवस पर विचार रखे. मुस्कान, सान्या वर्मा, शिवांगी, मनीषा कुमारी एवं रंजना ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. रोशनी कुमारी एवं सलोनी कुमारी ने एकल नृत्य किया, जबकि रिद्धि कुमारी ने देशभक्ति गीत पेश किया.


पुलवामा घटना पर नाटक ने बांधा समां

बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु मुरारी शर्मा एवं प्रिंस कुमार के नेतृत्व में विवेक शर्मा, विवेक गुप्ता, हर्षित, अमरदीप, राजशेखर, सुधांशु, अनुप कुमार, पुष्पा, मुस्कान एवं प्रीति कुमारी ने पुलवामा घटना पर नाटक प्रस्तुत किया. प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया.


संचालन और आयोजन में योगदान

कार्यक्रम का संचालन फरहीन एवं अनुप कुमार ने किया. समारोह के सफल आयोजन में शिक्षिका श्वेता कुमारी, रेनू कुमारी तथा प्रवक्ताओं डॉ प्रभात कुमार चौबे, अशरफ गद्दी, नितिन सिंह, धनंजय मिश्रा, कार्यालय प्रभारी प्रेम बहादुर क्षेत्री एवं सैफ अली का विशेष योगदान रहा. समारोह के उपरांत यशवंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

फोटो : स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व प्रशिक्षु छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network
फोटो : स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व प्रशिक्षु छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
आलोक अगस्टीन

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन