तिरंगे की टोपी, देशभक्ति का जज्बा... किडजी के नौनिहालों ने मनाया आजादी का उत्सव

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपेंद्र सर्राफ व अन्य | Prabhat Khabar Network

कमलनाथ नगर स्थित किडजी प्रीस्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने आर्मी ड्रेस, तिरंगा टोपी और बैज के साथ देशभक्ति का रंग बिखेरा. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ ने झंडोत्तोलन किया

विज्ञापन

independence day: बेतिया शहर के कमलनाथ नगर स्थित किडजी प्रीस्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को नमन किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. विद्यालय परिसर में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

देशभक्ति के रंग में नजर आए बच्चे

स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया था. इसके तहत सभी छात्र आर्मी ड्रेस और छात्राएं सफेद फ्रॉक में पहुंचीं. बच्चों को तिरंगे की कलाई बैंड, तिरंगा रिबन या बैज और तिरंगा टोपी पहनकर आने के लिए कहा गया था. इससे विद्यालय परिसर में बच्चों की आकर्षक और देशभक्ति से ओतप्रोत छवि देखने को मिली.

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम


समारोह के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की जानकारी दी गई.

गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा नेता शिवेंद्र शिबू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा माधोगढ़िया, इंदु बरनवाल, महामंत्री सुरभि सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. विद्यालय की प्रिंसिपल रूबी शम्स समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन