नौतन में आन-बान और शान के साथ हुआ झंडोत्तोलन, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन करते प्रमुख कृष्ण देव चौधरी | Prabhat Khabar Network

नौतन में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया. प्रखंड कार्यालय सहित थाना, पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया. छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति रंगोली के जरिए देशप्रेम का संदेश दिया.

विज्ञापन

Independence day: नौतन प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस आन-बान और शान के साथ मनाया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम में बीडीओ गिरधारी लाल, सीओ अलका कुमारी, उप प्रमुख अफसर हुसैन, सीडीपीओ संध्या कुमारी, पीओ मनीष कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ अमरीश सिंह, बीईओ रियाज अहमद, पूर्व उप प्रमुख राकेश वर्मा, पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह, पंसस बदरी यादव, रूपेश सिंह, राजेश कुशवाहा, मनान, परमेश्वर साह, अलख देव राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा, देवी दयाल प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे.

थाना व जदयू कार्यालय में भी फहराया तिरंगा

थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने झंडोत्तोलन किया. वहीं जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा ने तिरंगा फहराया. इस दौरान कार्यकर्ताओं व लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया.

पंचायतों में भी शान से लहराया तिरंगा

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में भी जनप्रतिनिधियों ने झंडोत्तोलन किया. गहिरी में मुखिया अनुपलाल यादव, धूमनगर में मुखिया सुभाषनी देवी व प्रतिनिधि भोला साह, खड्डा में मुखिया रीता देवी व प्रतिनिधि राहुल शर्मा, मंगलपुर गुदरिया में मुखिया राजेंद्र सिंह, शिवराजपुर में मुखिया लालबाबू उर्फ सेम्पू मिश्रा तथा बैकुंठवां में मुखिया अफरोज नैयर ने झंडोत्तोलन किया.

शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम

बाबा भागवत राय डिग्री कॉलेज तेलुआ में अध्यक्ष विभूति नारायण राय, सचिव उमाशंकर राय व प्राचार्य अश्वनी कुमार राय ने झंडोत्तोलन किया. माध्यमिक विद्यालय धूमनगर में रश्मि रमा, राष्ट्र भारतीय शिक्षण संस्थान में निदेशक राजकिशोर कुमार, अनुष्का एकेडमी में निदेशक नीरज श्रीवास्तव, मध्य विद्यालय में एचएम सुनील पासवान, मध्य विद्यालय कुंजलही में एचएम उपेंद्र कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय में एचएम डॉ संतोष कुमार, भंगहा विद्यालय में एचएम जावेद आलम, प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर में एचएम श्याम कुमार तथा सरस्वती शिशु मंदिर नौतन में एचएम रंजीत कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया. छात्राओं ने आकर्षक देशभक्ति रंगोली बनाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को और यादगार बना दिया.


विज्ञापन
राजकुमार पासवान

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन