ePaper

Bettiah : जीसस इज राइजन, गिरजाघरों में गूंजा हैप्पी ईस्टर

Updated at : 20 Apr 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : जीसस इज राइजन, गिरजाघरों में गूंजा हैप्पी ईस्टर

यह पर्व हमें आशा, सांत्वना और भरोसा देता है तथा चौथा हमें यह विश्वास है कि हमारी प्रार्थनाएं सुनी जाती है.

विज्ञापन

Bettiah : बेतिया . जीसस इज राइजन, अर्थात यीशु जी उठे हैं. अगर प्रभु यीशु मृत्यु के पश्चात पुनः जीवित नहीं होते, तो हम सब का जीवन नहीं होता शनिवार की देर रात नगर के महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी में आयोजित पास्का जागरण अर्थात ईस्टर के समारोही मिस्सा को संबोधित करते हुए बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप पीटर सेवास्टियन गोवियस ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पास्का पर्व (ईस्टर) हमें मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण बातें बताती है. पहला यह कि अगर प्रभु यीशु मृत्यु के पश्चात तीसरे दिन फिर जी नहीं उठते तो हम सबका जीवन नहीं होता. दूसरा यह कि पास्का पर्व हम सबके जीवन की गारंटी है. तीसरा यह पर्व हमें आशा, सांत्वना और भरोसा देता है तथा चौथा हमें यह विश्वास है कि हमारी प्रार्थनाएं सुनी जाती है. मिस्सा के पूर्व बिशप द्वारा आग पर आशीष देकर पास्का मोमबत्ती को जलाया गया. पुरोहितों ने कहा कि पास्का जागरण समारोह में मुख्य रूप से आग और पानी पर आशीष दी जाती है. क्योंकि हमारा मानना है कि प्रभु यीशु संसार की ज्योति है. आग में प्रकाश होता है और वह गंदगियों को जलाकर हमारे जीवन को आलोकित करती है. पानी उन कुरीतियों को धोने का प्रयास करती हैं जिसने हम सबको पापों में जकड़ रखा है. मिस्सा में श्रद्धालुओं द्वारा पास्का मोमबत्ती से अपनी मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थनाएं की गई. क्वायर टीम के द्वारा गीतों व भजनों से पास्का जागरण समारोह भक्ति के रंग में रंगा रहा. चर्च की युथ टीम के द्वारा प्रदर्शित की गई आकर्षक झांकी के माध्यम से प्रभु यीशु के दोबारा जी उठने के दृश्य को प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन