फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद दर्जनों छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

Published at :24 Feb 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद दर्जनों छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

प्रखंड क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पोखरिया इमली टोला में सोमवार को छात्राओं को फाइलेरिया का दवा खिलाने के बाद दर्जनों छात्राओं का तबियत बिगड़ने लगी.

विज्ञापन

बैरिया. प्रखंड क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पोखरिया इमली टोला में सोमवार को छात्राओं को फाइलेरिया का दवा खिलाने के बाद दर्जनों छात्राओं का तबियत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ने वालों में रेखा कुमारी, पल्लवी कुमारी, नंदनी कुमारी, किरण कुमारी, चांदनी कुमारी, अंजली कुमारी, सहित दर्जनों छात्राओं का तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल हो गया. खबर मिलते ही अभिभावक एवं ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंच गए. उसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा बैरिया थाना एवं पीएचसी प्रभारी को दी गयी. बैरिया पीएचसी के एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम को विद्यालय में भेजा गया. एंबुलेंस से एवं पुलिस की 112 पुलिस मोबाइल की सहयोग से दर्जनों बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया लाया गया, जहां बच्चों को ओआरएस की घोल पिलाया गया एवं प्राथमिक उपचार किया गया. उसके बाद बच्चियों की तबीयत में सुधार हुई. प्रधानाध्यापक राम पुकार मांझी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बच्चों को फायलेरिया के दवा खिलाया गया. दवा खिलाने के बाद कुछ छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. उसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई एवं बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पीएचसी बैरिया भेजा गया है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश चन्द्र सिन्हा ने बताया कि फाइलेरिया की दवा खाने के बाद कुछ लोगों में पेट दर्द उल्टी जैसी समस्या आती है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है. अभी बच्चों की हालत ठीक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन