ePaper

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पहुंचे त्रिवेणी, मंदिर का किये निरीक्षण व अवलोकन

Updated at : 17 Apr 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पहुंचे त्रिवेणी, मंदिर का किये निरीक्षण व अवलोकन

वाल्मीकिनगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड बुधवार की शाम त्रिवेणी प्रदेश के गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम मंदिर पहुंचे.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड बुधवार की शाम त्रिवेणी प्रदेश के गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम मंदिर पहुंचे. जहां मौके पर मौजूद गजेंद्र मोक्ष धाम के प्रभारी तथा स्वामी कमल नयन आचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री का गजेंद्र मोक्ष धाम में स्वागत करते हुए मंदिर का निरीक्षण तथा अवलोकन कराया गया. इसके साथ ही गजेंद्र मोक्ष धाम में किए गए धार्मिक गतिविधियों तथा निर्माण कार्य की जानकारी उपलब्ध कराई गयी. पूर्व प्रधानमंत्री ने दक्षिण शैली में बने मंदिर तथा इसके डिजाइन की तारीफ करते हुए यहां के गुरुकुल के बच्चों की वेद ज्ञान का भी प्रशंसा किया. इसके पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड द्वारा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात किया गया. इस अवसर पर प्रतापपुर गांव पालिका के अध्यक्ष उमेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए चौपतवा से रानीनगर तक बनने वाली हुलाकी सड़क निर्माण में हो रही देरी के बारे में जानकारी कराते हुए शीघ्र निर्माण करने का आग्रह करते हुए ध्यानाकर्षण पत्र सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन