वरिष्ठ नागरिक मंच की कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष बने सांवर लाल, सचिव राजेश

Published by :SATISH KUMAR
Published at :21 Apr 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक मंच की कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष बने सांवर लाल, सचिव राजेश

शहर के लाल बाजार स्थित हजारी मल धर्मशाला स्थित श्री श्याम मंदिर के उपरी तल पर रविवार को वरिष्ठ नागरिक मंच की एक अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई.

विज्ञापन

बेतिया. शहर के लाल बाजार स्थित हजारी मल धर्मशाला स्थित श्री श्याम मंदिर के उपरी तल पर रविवार को वरिष्ठ नागरिक मंच की एक अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता सांवर लाल काया ने की. बैठक में आम जनमानस से जुड़ी समेत वरिष्ठ नागरिकों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बेतिया जीएमसीएच तथा स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर खोलन के लिए अभियान चलाया जायेगा. इस संबंध में वरिष्ठ नागरिक मंच पहल करेगा और शीघ्र ही जीएमसीएच के अधीक्षक व स्टेशन प्रबंधक से मंच का एक शिष्टमंडल मिलेगा और इस दिशा में कार्रवाई के लिए आग्रह करेगा. इस दौरान सर्व सम्मति से एक मंच के एक कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष सांवर लाल कायां, सचिव राजेश कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, सह सचिव नरोत्तम कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल, सदस्य विजय कुमार गोयनका, श्याम सुंदर मोटानी, जगदीश सर्राफ, प्रमोद पोद्धार, डॉ. कवि कुमार निर्मल, व प्रदीप कुमार वर्मा को सदस्य बनाया गया. मौके पर नरेश कुमार अग्रवाल, प्रमोद पोद्दार, रमेश कुमार पांडेय, सुभाष चंद्र रूंगटा, श्रवण कुमार रूंगटा, अभय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार मोटानी, सनत कुमार, महावीर प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, पुरुषोत्तम सिंघानिया, विजय कुमार गोयनका, नरोत्तम कुमार, राजेश कुमार चौधरी, प्रकाश वर्मा, पवन कुमार जैन, प्रमोद कुमार अग्रवाल समेत भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन