38 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

गांजा तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन महिलाएं भी शामिल हैं.
मधुबनी. प्रखंड अंतर्गत धनहा-रतवल मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है. बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया की गांजा तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन महिलाएं भी शामिल हैं. बरामद 38 किलोग्राम गांजा की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 38 लाख आंकी गई है. बताया जाता हैं कि तस्कर पहले शक न हो इसलिए फैमिली का रूप देते हैं और ट्रॉली बैग के सहारे गांजा की तस्करी करते हैं. धनहा थानाध्यक्ष के साथ पुलिस टीम ने पटना से यूपी के पडरौना जा रही यात्री बस में छापेमारी कर गांजा की खेप को जब्त किया है .गांजा की खेप ओडिशा से पटना के रास्ते यूपी पहुंच रही थी. पुलिस ने चार ट्रॉली बैग की तलाशी के बाद 38 किलो गांजा को बरामद कर तस्करी के गिरोह का खुलासा किया है. गांजा बरामद में पुलिस टीम में एसआई अनिरुद्ध प्रसाद, एसआई तेजस्वी कुमार, रंजन कुमार, नेहा कुमारी, संजीत कुमार, विजय कुमार पाल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




