GS भुगतान में लगातार दूसरी बार प्रथम, अजय तिवारी को मिला भामाशाह सम्मान

Updated:
विज्ञापन

भामाशाह सम्मान प्राप्त करते अजय तिवारी व अन्य अतिथि

मां विंध्यवासिनी कंस्ट्रक्शन के संचालक अजय तिवारी को बगहा अंचल में सर्वाधिक जीएसटी भुगतान के लिए लगातार दूसरी बार भामाशाह सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान रमना स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया.

विज्ञापन

Bihar GST News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बगहा अंचल वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत सर्वाधिक जीएसटी टैक्स जमा करने वाले मां विंध्यवासिनी कंस्ट्रक्शन, ठकराहा के संचालक अजय तिवारी को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया. उनकी फर्म ने बगहा अंचल में सबसे अधिक जीएसटी भुगतान कर प्रथम स्थान हासिल किया है.

रमना स्टेडियम में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

सम्मान समारोह का आयोजन बेतिया के रमना स्टेडियम में किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री लखेन्द पासवान, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक गौतम कुमार सहित अन्य अतिथियों ने अजय तिवारी को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान प्रदान किया.

लगातार दूसरी बार जीएसटी भुगतान में प्रथम

अजय तिवारी ने बताया कि उनकी फर्म मां विंध्यवासिनी कंस्ट्रक्शन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बगहा अंचल में सर्वाधिक जीएसटी जमा किया. इसके आधार पर उन्हें प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया.

खास बात यह है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी उनकी फर्म ने बगहा अंचल में सबसे अधिक जीएसटी जमा कर प्रथम स्थान हासिल किया था. इस तरह लगातार दूसरी बार जीएसटी भुगतान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अजय तिवारी ने खुशी जतायी.

बोले अजय तिवारी, टैक्स भुगतान हर व्यवसायी की जिम्मेदारी

सम्मान मिलने पर अजय तिवारी ने कहा कि समय पर टैक्स का भुगतान करना प्रत्येक व्यवसायी की जिम्मेदारी है. सरकार को नियमित रूप से जीएसटी का भुगतान करने से विकास कार्यों में योगदान मिलता है.

उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार सम्मान मिलने से व्यवसाय के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है.

विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन