ePaper

आग उगलती पॉलीथिन के नीचे रहने को विवश है अग्निपीड़ित

Updated at : 17 Apr 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
आग उगलती पॉलीथिन के नीचे रहने को विवश है अग्निपीड़ित

बाजार बथवरिया में सोमवार की रात हुई भीषण अगलगी में घर से बेघर हुए अग्निपीड़ितों को आग उगलती प्लास्टिक की नीचे गुजर बसर करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

बगहा. बाजार बथवरिया में सोमवार की रात हुई भीषण अगलगी में घर से बेघर हुए अग्निपीड़ितों को आग उगलती प्लास्टिक की नीचे गुजर बसर करना पड़ रहा है. जबकि दो जून की रोटी कुछ भले लोगों की रहमो-करम पर ही निर्भर है. कारण अग्निपीड़ितों का घर तो जला ही साथ में बर्तन, अन्न, कपड़ा, चौकी,चारपाई, पलंग आदि जलकर राख हो गया. ऐसे में अंचल से मिली महज कुछ मीटर काली पॉलीथिन के नीचे सभी अग्निपीड़ित दिन काट अपनी तकदीर को कोस रहे है. भला हो स्थानीय बीडीसी अशोक साह का जो अपने खर्चे पर मंगलवार से उसी गांव में बने पंचायत भवन में सामूहिक रसोई का व्यवस्था कराया, जो अभी भी चल रहा है. जिसमें सभी अग्निपीड़ित परिवार के सदस्य अपनी भूख मिटा रहे है. वहीं घटना के अगले दिन मंगलवार की सुबह स्थानीय मुखिया शोभा देवी के पति सुदर्शन चौधरी मौके पर पहुंचे और अपने खर्चे से सभी परिवार में तत्काल चूड़ा और गुड़ का वितरण कराया. अग्निपीड़ित जक्शन यादव ने बताया कि इसी गांव के रंजीत तिवारी ने सभी परिवार में एक-एक साड़ी और महिलाओं के शृंगार का सामग्री वितरण किया है, जो तत्काल बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है. गौरतलब हो टेसरहिया-बथवरिया पंचायत स्थित बाजार बथवरिया गांव में सोमवार की देर रात देखते ही देखते पलभर में 42 लोगों का आशियाना जलकर राख हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन