ePaper

नकली उत्पाद बिक्री मामले में दो दुकान संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 28 Mar 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
नकली उत्पाद बिक्री मामले में दो दुकान संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

शहर में नकली हार्पिक बेचने मामले में दो फैंसी दुकानदारों के विरुद्ध पटखौली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

बगहा. शहर में नकली हार्पिक बेचने मामले में दो फैंसी दुकानदारों के विरुद्ध पटखौली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसकी जानकारी देते हुए पटखौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी कोलकाता के फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने थाना में लिखित आवेदन देकर बगहा दो स्थित स्टेशन रोड में शानवी सुपर मार्केट व उत्सव फैंसी स्टोर दुकान में मेरे कंपनी के नाम पर सेम रेपर व सेम नाम पर अवैध तरीके से हार्पिक की बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा था. जिसको लेकर उत्सव फैंसी दुकान संचालक राकेश जायसवाल व शानवी सुपर मार्केट संचालक को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने बताया कि कंपनी को गुप्त सूचना मिली कि बगहा दो स्थित उत्सव फैंसी स्टोर व शानवी सुपरमार्केट दुकान में कंपनी के नाम पर नकली हार्पिक सेम रेपर में बिक्री किया जा रहा है. जिस पर छापेमारी की गयी तो उत्सव फैंसी स्टोर से 210 पीस व शानवी सुपर मार्केट में 40 पीस हार्पिक बरामद किया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन