ePaper

डीएम से मिले प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी

Updated at : 03 Apr 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम से मिले प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग के बल पर लोगों के दिलों दिमाग पर छाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय से गुरुवार को मुलाकात की.

विज्ञापन

बेतिया. प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग के बल पर लोगों के दिलों दिमाग पर छाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय से गुरुवार को मुलाकात की.

इस दौरान श्री बाजपेयी ने अपने गांव, पंचायत एवं जिले के विकास कार्यों पर जिलाधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों और उसके तीव्र कार्यान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त की. ज्ञातव्य है कि श्री बाजपेयी पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के बेलवा गांव के निवासी हैं. जिलाधिकारी श्री राय ने श्री बाजपेई का स्वागत किया और उन्होंने पश्चिमी चंपारण जिले में विकास कार्य के लिए किये जा रहे अपने प्रयासों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास आवंटन की कोई कमी नहीं है और विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है. श्री बाजपेई ने जिलाधिकारी को उनके द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए प्रशंसा की और कहा कि इसी तरह विकास कार्यों को आम जनों तक पहुंचाते रहें और इसमें अगर मेरी भी कोई जरूरत हो तो उसमें हम आपके साथ हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन