विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा को मिला 16 करोड़ 87 लाख रुपये का लक्ष्य

Published at :21 Feb 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा को मिला 16 करोड़ 87 लाख रुपये का लक्ष्य

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा को विभागीय स्तर पर राजस्व वसूली का मार्च माह में 16 करोड़ 87 लाख रुपये का लक्ष्य मिला है.

विज्ञापन

बगहा. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा को विभागीय स्तर पर राजस्व वसूली का मार्च माह में 16 करोड़ 87 लाख रुपये का लक्ष्य मिला है. उक्त जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने दी. उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा हमेशा से विभागीय लक्ष्य को पूरा करते आया है. इस बार भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वयं के साथ सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व विद्युत कर्मियों की टीम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विद्युत बिल वसूली के साथ बकायेदारों की बिल वसूली अभियान चला कर रही है. ताकि विभागीय लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया जा सके. उन्होंने बताया कि विगत साल प्रत्येक माह में 9 करोड़ 80 लाख राजस्व का लक्ष्य मिला था. जबकि हम लोग लक्ष्य से अधिक वसूली किए थे. अब इस साल विभाग ने प्रत्येक माह 16 करोड़ 87 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस लक्ष्य को देखते हुए जनवरी माह में हम लोग 11 करोड़ 87 लाख राजस्व वसूली कर चुके है . लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी टीम लगी हुई है. इसके साथ ही बताया कि सरकारी कार्यालयों में बकाया राशि के लिए भी लगातार प्रयास जारी है.

सरकारी कार्यालयों पर 4.50 करोड़ रुपये से अधिक है बकाया

उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों पर करीब 4.50 करोड़ रुपये से अधिक बकाया चल रहा है. जिसमें क्रमश: नगर परिषद बगहा पर 2 करोड़, फॉरेस्ट पर 97 लाख, नल जल पर 50 लाख, स्टेट ट्यूबवेल पर 1 करोड़ 41 लाख, जल संसाधन विभाग आदि पर बकाया है. इसके साथ ही बताया कि अनुमंडल प्रशासन, पुलिस विभाग, एसएसबी आदि ने राशि जमा करा दिया है. नल जल पंचायत के सचिव व वार्ड के पहल पर जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं मुखिया आदि का सहयोग भी राशि जमा कराने के लिए लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन