कुंभ स्नान करने गये श्रद्धालु की सड़क हादसे में हुई मौत

प्रखंड के नगर पंचायत मच्छरगावा के हाथिया गांव निवासी रमेश ठाकुर के दामाद चौबे टोला निवासी अनिल ठाकुर मृतक कुंभ स्नान करने गए थे.
योगापट्टी. प्रखंड के नगर पंचायत मच्छरगावा के हाथिया गांव निवासी रमेश ठाकुर के दामाद चौबे टोला निवासी अनिल ठाकुर मृतक कुंभ स्नान करने गए थे. कुंभ से पहले सड़क किनारे रात्रि में विश्राम के दौरान एक कार ने आकर ठोकर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही अनिल ठाकुर की मौत हो गई. अनिल ठाकुर की शादी करीब 22 वर्ष पूर्व हुई थी. जिनके दो बेटे और एक बेटी है. एक बाहर में रहकर मजदूरी करता है. पति-पत्नी और एक बेटा बेटी कुंभ नहाने गए हुए थे. उसी समय यह घटना हुई. घटना से परिवार वालों का वह साथ में गए लोगों का बुरा हाल है. आज शव का पोस्टमार्टम होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




