ePaper

पेड़ से लटकता मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated at : 25 Apr 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रखंड के बहरा पंचायत के गोरा मंदिर के सामने बगीचे में आम के पेड़ से फंदे में लटकती 65 वर्षीय महिला की लाश मिली.

विज्ञापन

योगापट्टी. प्रखंड के बहरा पंचायत के गोरा मंदिर के सामने बगीचे में आम के पेड़ से फंदे में लटकती 65 वर्षीय महिला की लाश मिली. इस घटना से थाना क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस व प्रशासन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है. शनिचरी थाने की पुलिस का कहना है कि इस मामले को सभी एंगल से देखा जा रहा है. शुक्रवार की अहले सुबह शव को देखा गया और ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय शनिचरी थाने को दी गई. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अपने दल बल के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा. घटना की सूचना पर पहुंचे सदर सीडीपीओ 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा मृत महिला की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव निवासी स्व बहादुर राम की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लालसा कुवंर के रूप में हुई है. वहीं थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शव अपने कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन