नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस

Updated at : 18 May 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस

धनहा थाना क्षेत्र के खालवा पट्टी गांव में एक नवविवाहिता को जान से मारकर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

मधुबनी.धनहा थाना क्षेत्र के खालवा पट्टी गांव में एक नवविवाहिता को जान से मारकर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. नवविवाहिता के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार है. वहीं नव विवाहिता के पिता द्वारा धनहा थाना में एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. आवेदन के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अंतर्गत धोबिघटवा गांव निवासी खोभारी गुप्ता की पुत्री नेहा कुमारी (23 वर्ष) की शादी पिछले माह 21 अप्रैल 2024 को धनहा थाना क्षेत्र के खालवा पट्टी गांव निवासी बाबूलाल गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता के साथ हुई. शादी के बाद नवविवाहिता की बात प्रतिदिन अपने माता पिता के साथ होती रहती थी. अचानक शुक्रवार की सुबह से शाम तक उससे बात नहीं हुई तो उसकी माता पिता की चिंता हुई. अगल बगल से पता लगाया तो पता चला कि नेहा को मारकर शव गायब कर दिया गया है. इस खबर को सुनते ही माता-पिता सहित परिजन व रिश्तेदार के लोग नवविवाहिता के घर पहुंचे तो देखा कि घर पर कोई सदस्य नहीं है. सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच खोजबीन शुरू कर दिया है. दहेज के लिए रोज होती थी मारपीट

नवविवाहिता की माता शांति देवी ने बताया कि पिछले 21 अप्रैल 2024 को धूमधाम से नेहा की शादी किया गया. वही नेहा का पति संदीप हमेशा दारू पीता था. दहेज में अंगूठी एवं सीकरी का मांग करता रहता था. इसमें उसके माता पिता व जेठानी का भी सहयोग रहता था. जिसकी मांग पूरा करने में असमर्थता जताने पर अंत में मेरी बेटी को मार दिया.

बोले थानाध्यक्ष

इस बाबत धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन