48 घंटे से अंधेरे में डूबी दलित बस्ती, बिजली बहाल को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति नहीं होने पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड की भंगहा दलित बस्ती में पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है. ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर नियमित बिजली की मांग की है. ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है.

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड की खडडा पंचायत स्थित दलित बस्ती भंगहा में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Nautan News: 48 घंटे से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

ग्रामीण दशरथ पासवान, धर्मेंद्र पासवान, रत्नेश पासवान, सोनू कुमार, बिरेंद्र पासवान, वृजमोहन पासवान और दवरिका पासवान ने बताया कि मौसम खराब होने के बाद से भंगहा दलित बस्ती की बिजली आपूर्ति ठप है. जबकि आसपास के गांवों में बिजली सामान्य रूप से मिल रही है. बिजली नहीं रहने से लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है.

विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि जेई रविंद्र रजक और बिजली मिस्त्री मनोज कुमार से कई बार शिकायत की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर के पास खराब फ्यूज और तार की मरम्मत नहीं कराई गई. आरोप है कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिससे उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है.

जेई बोले- जल्द होगी मरम्मत

इस संबंध में जेई रविंद्र रजक ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास तार में खराबी आई है. इसकी सूचना बिजली मिस्त्री को दे दी गई है. जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: धान रोपनी के दौरान युवक को लगा करंट, तड़प-तड़पकर मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन