योगापट्टी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार युवक गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त बाइक

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. फतेहपुर चौक पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Yogapatti Road Accident: पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. फतेहपुर चौक स्थित तिवारी जी के मीठा प्लांट के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

चारों घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के सेमरवा गांव निवासी दीपक यादव, नवलपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रौल गांव निवासी चनमुल यादव, तथा योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मंतोष राम और सोनू कुमार के रूप में हुई है.

बताया गया कि दीपक यादव और चनमुल यादव एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर मंतोष राम और सोनू कुमार सवार थे.

प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. तारीख अनवर ने चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन