बिना पूर्व सूचना तीन से पांच घंटे का पॉवर कट झेलने को विवश रहे हजारों उपभोक्ता

Published at :21 Feb 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिना पूर्व सूचना तीन से पांच घंटे का पॉवर कट झेलने को विवश रहे हजारों उपभोक्ता

नगर निगम क्षेत्र में सघन शहरी क्षेत्र के दर्जनों मोहल्लों को अपराह्न करीब डेढ़ बजे से पांच बजे तक हजारों उपभोक्ताओं बिना पूर्व सूचना के ही पॉवर कट की त्रासदी झेलने को विवश होना पड़ा.

विज्ञापन

बेतिया. नगर निगम क्षेत्र में सघन शहरी क्षेत्र के दर्जनों मोहल्लों को अपराह्न करीब डेढ़ बजे से पांच बजे तक हजारों उपभोक्ताओं बिना पूर्व सूचना के ही पॉवर कट की त्रासदी झेलने को विवश होना पड़ा. इसके बाबत बताया गया कि शॉट नोटिस पर पर मोतिहारी से पहुंची एमआरटी मीटर रीडिंग एंड टेस्टिंग टीम ने नौरंगाबाग और मनुआ पुल पीएसएस में घंटों जांच की. जिसके कारण करीब दिन के करीब डेढ़ बजे से शाम करीब पांच बजे तक साधन शहरी क्षेत्र के दर्जनों मोहल्ले यथा लाल बाजार, मीना बाजार, पुरानी गुदरी, कालीबाग, क्रिश्चन क्वार्टर, बसवारिया आदि दर्जनों मोहल्लों में पॉवर कट की समस्या झेलनी पड़ी. इसके बाबत जानकारी मांगे जाने पर सहायक अभियंता सुशील कुमार का फोन रिसीव नहीं हो सका. वहीं कनीय अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि शॉट नोटिस पर एमआरटी टीम के जांच के लिए पहुंच जाने के कारण ऐसी समस्या का उपभोक्ताओं को सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन