ePaper

घर में रखे खाली ड्रम में मिला कोबरा, परिजनों में मची अफरा-तफरी

Updated at : 21 Apr 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
घर में रखे खाली ड्रम में मिला कोबरा, परिजनों में मची अफरा-तफरी

सोमवार की दोपहर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के टंकी बाजार गांव निवासी पारस कलवार के घर में रखे खाली ड्रम में बेहद ही खतरनाक और विषैले प्रजाति का सांप कोबरा वन क्षेत्र से भटक कर जा घुसा.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. सोमवार की दोपहर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के टंकी बाजार गांव निवासी पारस कलवार के घर में रखे खाली ड्रम में बेहद ही खतरनाक और विषैले प्रजाति का सांप कोबरा वन क्षेत्र से भटक कर जा घुसा. जिसे देख घर वालों में दहशत फैल गयी. जिसकी सूचना तत्काल गृह स्वामी द्वारा वन कार्यालय को दी गयी. सूचना पर वन कर्मियों की स्नेक कैचर की टीम घटनास्थल पर पहुंच कई घंटों के मशक्कत के बाद लगभग 4 फीट लंबा कोबरा सांप का रेस्क्यू करने में सफलता पाई. रेस्क्यू के उपरांत कोबरा को जटाशंकर वन परिसर के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया. इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन क्षेत्र से भटककर रिहायशी क्षेत्र की ओर कभी-कभी वन्यजीव अपना रुख कर लेते है. ग्रामीणों से अपील है,कि सजग व सतर्क रहें. अगर किसी भी तरह के वन्यजीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें तथा इसकी सूचना तुरंत वन कार्यालय को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन