Bettiah : गंडक नदी में नाव डूबी: तैरकर बचाई जान, साइकिल व सामान नदी में बहे

Published by :RANJEET THAKUR
Published at :05 Oct 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : गंडक नदी में नाव डूबी: तैरकर बचाई जान, साइकिल व सामान नदी में बहे

रविवार की दोपहर भितहा प्रखंड अंतर्गत चंदरपुर तटबंध के सामने गंडक नदी में एक नाव डूबने की घटना घटी .

विज्ञापन

भितहा, रविवार की दोपहर भितहा प्रखंड अंतर्गत चंदरपुर तटबंध के सामने गंडक नदी में एक नाव डूबने की घटना घटी . इस नाव में सवार आधा दर्जन किसान और नाविक किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे .घटना की जानकारी मछहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अंसुमान पांडेय ने दी . उन्होंने बताया कि नाव पर सवार किसान लेदिहरवा रेता से अपने घर लौट रहे थे .रास्ते में चंदरपुर के सामने जब वे गंडक नदी पार कर रहे थे, उसी दौरान नाव बीच धार में असंतुलित हो गई और पलट गई। नाव पर सवार लोग तेज धारा में बहने लगे .नाव में भितहा के गंगा यादव, इसमुद्दीन मियां, जमुना यादव समेत कुल छह लोग सवार थे . सभी किसान दियारा क्षेत्र में खेती कर अपने घर लौट रहे थे . नाव में उनके साथ साइकिलें और खेती का अन्य सामान भी लदा था .हालांकि सभी को तैरने का अनुभव था, इसी कारण उन्होंने धैर्य और साहस से काम लिया और किसी तरह तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंचने में सफल हुए . लेकिन उनकी साइकिलें और अन्य सामान नदी की धारा में बह गए .पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि इस क्षेत्र में छोटी नावों के परिचालन पर रोक लगाने की आवश्यकता है और इसके लिए वे स्थानीय प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कर चुके हैं .स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग यह हादसा एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि गंडक जैसी तेज धार वाली नदी में बिना सुरक्षा के नाव संचालन कितना खतरनाक हो सकता है . ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन