बाइकर्स गैंग ने महिला से छीना 50 हजार

लौरिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर एक महिला का 50 हजार रुपए बाइकर्स गैंग द्वारा लूट की घटना का अंजाम दिया.
लौरिया. लौरिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर एक महिला का 50 हजार रुपए बाइकर्स गैंग द्वारा लूट की घटना का अंजाम दिया. जानकारी के लौरिया अवस्थित सेन्ट्रल बैंक आफ मठिया शाखा से लौरिया थाने के जीरिया गांव निवासी वीरन राय की पत्नी ललिता देवी अपनी बेटी की शादी को लेकर 50 हजार रुपए निकाल कर अपने घर जा रही थी. तभी बाइकर गिरोह ने महिला से पैसा छीनकर भाग गए. वहीं महिला घटना की सूचना अपने परिजन को दी और आपबीती सुनाई. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है. फिर भी अगर इस तरह की घटना घटी है तो त्वरित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




