ePaper

बैंक मैनेजर से लूटी गयी बाइक बरामद

Updated at : 22 Sep 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक मैनेजर से लूटी गयी बाइक बरामद

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर से लूटी गयी बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

गौनाहा . मटियरिया थाना क्षेत्र के हरदी बेलवा गांव के पास से बैंक से वापस अपने आवास जा रहे उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर से लूटी गयी बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. हालांकि इस मामले में जख्मी बैंककर्मी की ओर से अभी तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. गौनाहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम उतर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक पंकज कुमार से लूटी गयी बाइक को घटनास्थल से करीब 600 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी तक उनके अन्य सामान की बरामदगी नहीं हो पायी है. विदित हो कि मटियरिया थाना क्षेत्र के हरदी बेलवा के समीप बेलसंडी से वापस अपने आवास जा रहे बैंक कर्मी को रोककर अपराधियों ने उनका बैग, मोबाइल एवं बाइक लूट लिया. प्रतिरोध किये जाने पर उन्हें गोली मारी, जो उनके बांह में लगी है. मटियरिया थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया है कि जख्मी बैंक मैनेजर के बयान आने पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन