अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त बाईक सवार दो जख्मी

बगहा मुख्य पथ पर चमैनिया मोड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक मोड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
वाल्मीकिनगर. बगहा मुख्य पथ पर चमैनिया मोड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक मोड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें बाइक पर सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए.घटना की सूचना पर आपात सेवा 112 की टीम के पी टी सी बंशीधर के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मी को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद वाल्मीकिनगर लाया गया.जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर और जीएनएम नंदकिशोर सैनी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. इधर दोनों जख्मी व्यक्ति की पहचान रवि कुमार पिता मैनेजर साह उम्र लगभग 30 वर्ष और ज्ञानेंद्र कुमार पिता बृजेश साह उम्र लगभग 23 वर्ष लौरिया ब्लॉक चौक वार्ड नंबर 6 निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाबत जख्मी ज्ञानेंद्र ने बताया कि हमलोग मदनपुर देवी स्थान दर्शन के उपरांत वाल्मीकिनगर नरदेवी मंदिर दर्शन कर वापस घर की ओर जा रहे थे तभी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गया .जहां हम लोग गिर गए. इस बाबत जानकारी देते हुए एपीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि दोनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया है.वहीं एक जख्मी रवि की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिया रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




