Bihar News: पसंद नहीं आया दूल्हा, दुल्हन ने मंडप से ही लौटा दी बारात

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar News: पसंद नहीं आया दूल्हा, दुल्हन ने मंडप से ही लौटा दी बारात

Bihar News: घंटों चली पंचायत और बातचीत के बाद हिसाब-किताब निपटाया गया. बाद में बरातियों को मुक्त किया गया और बरात बिना दुल्हन के ही बैतापुर लौट गई.

विज्ञापन

Bihar News: गौनाहा (पच.). सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव में शनिवार की शाम खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जब द्वारपूजा के दौरान दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. बरात शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव से धूमधाम के साथ पहुंची थी और मंडप सजा था. इसी बीच दूल्हे को द्वारपूजा के लिए लाया गया तो महिलाओं के बीच कानाफूसी शुरू हो गई. जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची और दूल्हे को देखा, वह चौंक गई.

एक आंख से दिव्यांग था दूल्हा

दूल्हा एक आंख से दिव्यांग था और उसके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पहले से ही शंका जताई गई थी, लेकिन चश्मे से यह बात छुपी हुई थी. दुल्हन ने किसी भी हाल में शादी से इनकार कर दिया. विरोध करने पर खुदकुशी की चेतावनी दी. इससे दोनों पक्षों में विवाद और हाथापाई की नौबत आ गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप किया. घंटों चली पंचायत और बातचीत के बाद हिसाब-किताब निपटाया गया. बाद में बरातियों को मुक्त किया गया और बरात बिना दुल्हन के ही बैतापुर लौट गई.

भाई ने दिया बहन का साथ

दूल्हन को मंडप पर आते ही दूल्हे की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. दुल्हन ने तुरंत वरमाला डालने से इनकार कर दिया और स्टेज पर ही घोषणा कर दी कि लड़का मुझे पसंद नहीं है, शादी किसी हालत में नहीं करूंगी. जबरदस्ती की गई तो मैं खुदकुशी कर लूंगी. यह सुनते ही बरातियों में हड़कंप मच गया. दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हुई और देखते-ही-देखते हाथापाई तक की नौबत आ गई. माहौल इतना बिगड़ा कि लड़की का भाई गुस्से में यहां तक कह बैठा कि ज्यादा दबाव बनाया गया तो वह अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है. बहरहाल खुशियों में जुटा गांव रातों-रात तनाव और अफरातफरी का केंद्र बन गया और बारात बिना दुल्हन के ही बैतापुर लौट गई.

Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन