बीवी को मनाने का अनोखा तरिका, बेतिया में 140 फीट ऊंचे टावर से पति ने दी कूदने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

Bihar News

Bihar News: बिहार के बेतिया में शुक्रवार की रात एक युवक ने ऐसा हंगामा किया कि पूरा गांव जाग उठा. नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा कुंजलहि वार्ड नंबर दस में रहने वाले छबिलाल चौधरी ने पत्नी को मायके से बुलाने के लिए जान जोखिम में डाल दी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेतिया में शुक्रवार की रात एक युवक ने ऐसा हंगामा किया कि पूरा गांव जाग उठा. नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा कुंजलहि वार्ड नंबर दस में रहने वाले छबिलाल चौधरी ने पत्नी को मायके से बुलाने के लिए जान जोखिम में डाल दी. नशे में धुत छबिलाल 140 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा, “जब तक मेरी पत्नी गुड़िया नहीं आएगी, मैं नहीं उतरूंगा. अगर वो नहीं आई तो कूदकर जान दे दूंगा.”

आपके शहर में

विज्ञापन

रातभर चला हंगामा, जुटी भीड़

रात के अंधेरे में छबिलाल का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर गांववालों की भीड़ जुट गई. इस ड्रामा के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगी, लेकिन छबिलाल जिद पर अड़ा रहा. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने छबिलाल की पत्नी गुड़िया को बुलाने के लिए परिजनों को उसके मायके भेजा. रातभर समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार गुड़िया को मौके पर लाया गया. पत्नी को देखते ही छबिलाल ने टावर से उतरने की सहमति दी.

नशे में धुत था युवक

छबिलाल को टावर से नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करवाई, जिसमें वह नशे में पाया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि पत्नी गुड़िया से भी पूछताछ की गई है. फिलहाल दोनों को थाने में रखा गया है और मामले की जांच जारी है.

पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई

इस घटना ने न सिर्फ पुलिस बल्कि गांववालों की भी सांसें अटका दीं. टावर पर बैठे छबिलाल को टॉर्च की रोशनी दिखाकर नीचे उतारा गया. उसका यह कदम देखने वालों को हैरान कर गया. पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला आपसी विवाद का है. छबिलाल के इस खतरनाक कदम के बाद अब उसे और उसकी पत्नी को काउंसलिंग के लिए भेजा जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन