बिहार में चाकू लेकर टहल रहा था छोटा भाई, बड़े ने टोका तो कर दी हत्या

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर ली गयी है. अभी तक स्वजनों ने थाने में शिकायत नहीं की है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज होगी. मामले की जांच हो रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बेतिया. बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद कुड़ियापट्टी वार्ड नंबर 18 में रविवार की रात मामूली विवाद में सगे छोटे भाई प्रदीप कुमार ने अपने बड़े भाई साहिल कुमार (32) की चाकू गोद हत्या कर दी है. साहिल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि लोग उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शरीर पर तीन-चार जगह चाकू के घाव मिले हैं.

आरोपित प्रदीप मानसिक रूप से बीमार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया. एसएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है. आरोपित भाई मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. उसका इलाज चंडीगढ़ में हो रहा था. घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस बावत एसडीपीओ ने बताया कि दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी हुई है. आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर ली गयी है. अभी तक स्वजनों ने थाने में शिकायत नहीं की है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज होगी. मामले की जांच हो रही है.

चाकू के पहले वार में ही गिर गया साहिल

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदीप घर के बाहर चाकू लेकर घूम रहा था. साहिल उसे रोककर पूछा कि वह चाकू लेकर कहां जा रहा है. तब वह भड़क गया और साहिल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू लगते ही साहिल वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साहिल को जीएमसीएच ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की गंभीरता को देख एसडीपीओ विवेक दीप मौके पर पहुंचे. जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन