ePaper

खेलों से नेतृत्व क्षमता का विकास, खेलेगा बेतिया, खिलेगा बेतिया : डीएम

Updated at : 03 Sep 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
खेलों से नेतृत्व क्षमता का विकास, खेलेगा बेतिया, खिलेगा बेतिया : डीएम

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय महाराजा स्टेडियम में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य आगाज हुआ.

विज्ञापन

बेतिया. खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय महाराजा स्टेडियम में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य आगाज हुआ. जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर व झंडोत्तोलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कुल 15 खेलों को इस आयोजन में शामिल किया गया है. मैं हृदय से सबको बधाई देता हूं. इस खेल आयोजन में 432 टीम भाग ले रही हैं. यह बड़ा घटनाक्रम है. जिलाधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी काफ़ी महत्व रखता है. यही वजह है कि बिहार में कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय खेल अकादमी की स्थापना राजगीर में हुई है. खेल के महत्व का ही यह परिणाम है कि पहले कुल 44 विभाग थे, जो खेल विभाग की स्थापना के साथ 45 हो गये हैं. अब वो ज़माना नहीं रहा जब खेलने से करियर प्रभावित होता था अब तो सीधे-सीधे सरकार की नीति है कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ. तीनों अनुमंडलों से आए बच्चे-बच्चियां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है. बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जो बच्चे इस आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें राज स्तर पर प्रदर्शन का मौक़ा मिलेगा और जो वहां अच्छा करेंगे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर देश के नेतृत्व का मौका मिलेगा. मौके पर एडीएम राजीव कुमार सिंह, एडीएम विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, नगर आयुक्त शंभू कुमार, एसडीएम बेतिया सदर विनोद कुमार, निदेशक, डीआरडीए अरूण प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, विजय कुमार पंडित, ओएसडी सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, प्रशिक्षु सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डॉ. अजय कुमार सिंह, डीइओ रजनीकांत प्रवीण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. आकर्षक रहे बाजे गाजे के बीच मार्च पास्ट, शपथ ग्रहण समारोह व आज के खेल जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा मशाल दौड़, संत आग्नेश बालिका विद्यालय चुहड़ी, चनपटिया द्वारा स्वागत गान के साथ ही साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, आलोक भारती शिक्षण संस्थान द्वारा कलर बैंड पार्टी तथा राज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा एनसीसी कैडेट के माध्यम से मार्च पास्ट का आयोजन किया गया. साथ ही साथ खेल भावना से खेलने का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न हुआ. ज्ञातव्य हो कि इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग अंडर 14, 17, 19 कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी कोटि के विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत बालक-बालिका खिलाड़ी पदक की प्राप्ति के लिए अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन करेंगे. इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 432 से ज्यादा विद्यालयों के 3000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है. सभी खेल विधाओं में निपुण तकनीकी पदाधिकारी, वरीय खिलाड़ियों, अनुभवी व्यक्तियों, खेल संघों के पदाधिकारी आदि को आयोजन हेतु लगाया गया है. सभी खेल विधा की प्रतियोगिता पछाड़ पद्धति के आधार पर आयोजित की जाएगी. जिला स्तर पर विजेता, उप विजेता, प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र से जिला प्रशासन द्वारा नवाजा जाएगा. आज इन खेलों की हुई प्रतियोगिता -खेल विधा एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, कराटे केवल आयु वर्ग अंडर 17 जबकि खेल विधा वॉलीबॉल आयु वर्ग अंडर 14 ,17, 19 की बालक-बालिका की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. पांच स्थलों पर होगी प्रतियोगिता – जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत महाराजा स्टेडियम में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल ,कुश्ती, फुटबॉल, भारोतोलन, योग एवं खेल भवन सह व्यायामशाला भवन में कराटे, वुशू, शतरंज तथा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में बैडमिंटन और बड़ा रमना मैदान में क्रिकेट जबकि राम लखन सिंह यादव कॉलेज में खेल विधा बास्केटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. यह प्रतियोगिता 3 सितंबर से 7 सितंबर तक जिला मुख्यालय बेतिया में आयोजित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन