Bettiah Weather Alert: आज आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

Updated:
विज्ञापन
Bettiah weather alert rain thunderstorm strong wind Bihar

बारिश और तेज आंधी की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बेतिया में आज मौसम बदलने के संकेत, बारिश और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना.

विज्ञापन

बेतिया में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून को जिले के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक और तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेज हवा और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को बेतिया का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें. वज्रपात के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

प्रशासन ने भी लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन