एक महीने में 693 अपराधी गिरफ्तार, 42.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 236 किलो गांजा भी बरामद

Updated:
विज्ञापन
Bettiah Police Report Card

AI जेनरेटेड फोटो

Bettiah Police Action: बेतिया पुलिस ने जून 2026 में 693 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. 2865 वाहन चालकों से 42.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. जानिए हथियार, गांजा, शराब और अन्य बरामदगी का पूरा आंकड़ा.

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Police Report Card: पश्चिम चंपारण पुलिस ने जून महीने में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. पुलिस की मासिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में जून के दौरान 693 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसके अलावा 281 वारंटियों को भी पकड़कर अदालत में पेश किया गया.

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई. विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान 2,865 वाहन चालकों से कुल 42.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

किन मामलों में हुई सबसे ज्यादा गिरफ्तारी?

पुलिस मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी के अनुसार जून में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो और उत्पाद अधिनियम सहित कई गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं.

विभिन्न मामलों में गिरफ्तार अभियुक्त

अपराधगिरफ्तार अभियुक्त
हत्या13
दहेज हत्या3
हत्या का प्रयास82
आर्म्स एक्ट16
एनडीपीएस एक्ट11
अपहरण17
पोक्सो एक्ट7
एससी-एसटी एक्ट2
लोकसेवक पर हमला5
चोरी23
उत्पाद अधिनियम189
अन्य मामले41
वारंटी281

हथियार, वाहन और मादक पदार्थों की बड़ी बरामदगी

जून महीने में पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हथियार, वाहन और मादक पदार्थ भी जब्त किए.

बरामदगी का विवरण

बरामद सामग्रीसंख्या / मात्रा
हथियार4
कारतूस4
गांजा236.429 किलोग्राम
चरस0.017 ग्राम
देसी शराब2,919.405 लीटर
विदेशी शराब1,530.55 लीटर
बाइक41
ट्रैक्टर2
पिकअप4
टेंपो1
ई-रिक्शा1
स्कूटी1
अन्य वाहन2
मोबाइल फोन13
लैपटॉप4
मुक्त कराए गए मवेशी37

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

यातायात डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि जून में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हजारों वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

किस नियम पर कितना जुर्माना?

उल्लंघनकार्रवाईजुर्माना
बिना हेलमेट1,037₹10.37 लाख
ट्रिपल राइडिंग245₹2.45 लाख
मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना2₹10 हजार
तेज गति से वाहन चलाना342₹17.10 लाख
बिना ड्राइविंग लाइसेंस18₹90 हजार
बिना सीट बेल्ट10₹10 हजार
बिना नंबर प्लेट12₹60 हजार
नो पार्किंग199₹99,500
बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र97₹97 हजार
बिना बीमा216₹4.32 लाख
रॉन्ग साइड ड्राइविंग3₹15 हजार
अन्य उल्लंघन399₹4.78 लाख से अधिक

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी जिले में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई.

जून 2026 का रिपोर्ट कार्ड

यह भी पढ़ें: हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन