Bettiah: 14 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News young man misbehaves with minor girl in Majhauliya report files

महिला की प्रतिकात्मक तस्वीर

Bettiah News: बेतिया के मझौलिया में एक बच्ची के साथ युवक ने घिनौनी हरकत की है. मक्के की खेत में ले जाकर बच्ची के साथ गलत काम किया गया. अब पीड़िता की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मक्के के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, मलाही टोला निवासी सुरेंद्र साहनी के 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार पर किशोरी को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना के बाद पीड़िता की मां ने मझौलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी.

चार पर प्राथमिकी, अन्य की तलाश जारी

मझौलिया थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर संदीप कुमार समेत कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मुख्य अभियुक्त संदीप कुमार को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पीड़िता और आरोपी दोनों की मेडिकल जांच बेतिया जीएमसीएच (GMCH) में कराई गई है. पुलिस फिलहाल मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढे़ं: Bagaha: कुख्यात पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

बेतिया से अवध किशोर की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन