बेतिया: 148 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News west champaran jagdishpur police seized 148 kg ganja two arrested

गिरफ्तार तस्करों के साथ पुलिस अधिकारी

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में जगदीशपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 148.74 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर हुंडई कार, नेपाली मुद्रा और मोबाइल फोन जब्त किया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. जगदीशपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 148.74 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक हुंडई कार, नेपाली मुद्रा और मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

गुप्त सूचना पर रात में हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर थानाध्यक्ष को देर रात करीब 11:40 बजे सूचना मिली कि एक उजले रंग की हुंडई कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कुछ लोग नानोसती चौक की तरफ से जगदीशपुर की ओर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई.

विशेष टीम बनाकर चलाया वाहन जांच अभियान

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पु०अ०नि० निशि कुमारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. इसके बाद जगदीशपुर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई.

कार से मिला 148.74 किलो गांजा

तलाशी के दौरान कार से 148.74 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए तस्करों की पहचान नरेन्द्र साह, पिता- तेजलाल साह, निवासी- खामिया, थाना- इनरवा और सुजीत कुमार भगत, पिता- शत्रुधन महतो, निवासी- सेमरा श्रीरामपुर वार्ड संख्या-13, थाना- गौनाहा, जिला- पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है.

नेपाली मुद्रा और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से नेपाली 7500 रुपये, एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई कार भी जब्त की है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने और अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन