Bettiah: अनाथ हुआ परिवार, सड़क हादसे में परिवार के मुखिया की मौत, गांव में नहीं जले चूल्हे

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News narkatiaganj road accident father died returning from daughter exam

प्रतीकात्मक फोटो

Bettiah News: नरकटियागंज में बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे राजेंद्र काजी की सड़क हादसे में मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर ने परिवार का सहारा छीन लिया. बेतिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-रामनगर मुख्यपथ पर मंझरिया गांव के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. अपनी बेटी को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे राजेंद्र काजी की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद सोनवर्षा महुवी गांव में मातम पसरा है.

तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम राजेंद्र काजी अपनी पुत्री अमीषा कुमारी और उसकी सहेली सोनम कुमारी को परीक्षा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मंझरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे में राजेंद्र काजी की गर्दन बुरी तरह कट गई थी और एक आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई थी.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से घायलों को तुरंत नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया गया. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक डॉ. श्री भगवान ने राजेंद्र काजी को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घायल अमीषा और सोनम का इलाज अभी भी जारी है.

उजड़ गया परिवार का एकमात्र सहारा

राजेंद्र काजी अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य और बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले पिता थे. अपनी आंखों के सामने पिता को खो देने के गम ने बेटियों को गहरा सदमा दिया है. आरोपी बाइक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन