बेतिया: हथियारबंद बदमाशों ने घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News gurwalia kutti firing bike borne criminals

प्रतीकात्मक फोटो

Bettiah News: बेतिया के गुरवलिया कुट्टी गांव में बाइक सवार अपराधियों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की पहचान में जुटी है। पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: मनुआपुल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना गुरवलिया कुट्टी गांव की है, जहां अपराधियों ने अचानक गोलियां चलाकर इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

घर के बाहर पहुंचकर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, अपराधी गुरवलिया कुट्टी निवासी लव कुमार मिश्रा के दरवाजे पर पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने दो से तीन राउंड फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोग सहम गए और परिवार में दहशत का माहौल बन गया.

फायरिंग के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना के वक्त लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी बाइक से फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन